आज की बड़ी खबर सामने आ रही है कि महाराष्ट्र के पुणे जिले के बावधन के जंगल क्षेत्र में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 2 पायलट और 1 इंजीनियर शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण एयर फॉग बताया जा रहा है। उड़ान भरने के तीसरे ही मिनट में हेलिकॉप्टर गिर गया, जिससे दो पायलट और एक इंजीनियर ने अपनी जान गंवा दी।

यह हादसा पुणे के बावधन इलाके के जंगलों में हुआ है। हेलिकॉप्टर ने बावधन स्थित ऑक्सफोर्ड गोल्फ क्लब से उड़ान भरी थी और मुंबई की ओर जा रहा था। उड़ान भरने के 3 मिनट बाद ही हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर ने केवल डेढ़ किलोमीटर की दूरी ही तय की थी। पुलिस द्वारा पंचनामा किया जा रहा है और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। प्रारंभिक जानकारी 108 नंबर पर कॉल करके एक स्थानीय व्यक्ति ने दी थी।
माना जा रहा है कि इस हेलिकॉप्टर का उपयोग राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सुनील तटकरे साहब मुंबई से सुतारवाड़ी के लिए करने वाले थे। यह हेलिकॉप्टर ऑक्सफोर्ड गोल्फ हेलिपैड से सुबह 7:30 बजे उड़ान भर चुका था और तीन से पाँच मिनट के अंदर ही यह हादसा हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस जानकारी की पुष्टि की है। यह हेलिकॉप्टर Heritage Aviation नामक कंपनी का था।